17 Oct 2015

दिव्य मंत्र.

12 राशि के 12 अचूक दिव्य मंत्र

अक्सर कई ज्योतिष उपाय एक साथ पढ़ने पर व्यक्ति असमंजस में पड़ जाता है कि आखिर उसके लिए क्या उचित है और क्या अनुचित। व्यक्ति अगर अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप करे तो निसंदेह शीघ्र सफलता मिलती है। मंत्र पाठ से व्यक्ति कई प्रकार के संकट से मुक्त रहता है। आर्थिक रूप से संपन्न हो जाता है। इन मंत्रों का कोई विशेष विधान नहीं है लेकिन सामान्य
सहज भाव से स्नान के पश्चात अपने पूजा घर या घर में शुद्ध स्थान का चयन कर प्रतिदिन धूप-दीप के पश्चात ऊन या कुशासन पर बैठें एवं अपनी शक्ति अनुरूप एक, तीन या पांच माला का जाप करें।

निश्चित ही इसका प्रभाव होगा, जिससे धन, यश और समृद्धिकी वृद्धि होगी। किसी भी कार्य के लिये घर से निकलने से
पूर्व, अपनी राशि के अनुसार मंत्र का २१-बार जप करने के बाद ही घर से निकलें। मंत्र के प्रभाव से कार्य में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी तथा सफलता के योग बनेंगे।
साथ ही जो लोग आपकी राह में बाधा
उत्पन्न करते हैं वह भी कमजोर हो जाते हैं। प्रस्तुत है आपकी राशि के अनुसार अचूक दिव्य मंत्र, इसे जपने के पश्चात किसी अन्य पूजा या तंत्र की आवश्यकता नहीं है।

मेष:
चू चे चो ला ली लू ले लो अ.....
मंत्र-llओम ऐं क्लीं सो: ll

वृषभ:-
इ उ ए ओ वा वी वू वे वो......
मंत्र-ll ओम ऐं क्लीं श्रीं ll

मिथुन:-
का की कू घ ङ छ के को.....
मंत्र-ll ओम क्लीं ऐं सो: ll

कर्क:-
ही हू हे हो डा डी डू डे डो......
मंत्र- ll ओम ऐं क्लीं श्रीं ll

सिंह:
मा मी मू मे मो टा टी टू टे......
मंत्र:- ll ओम ह्रीं श्रीं सो: ll

कन्या:
टो पा पी पू ष ण ठ पे पो.......
मंत्र- ll ओम क्लीं ऐं सो: ll

तुला:
रा री रू रे रो ता ती तू ते......
मंत्र- llओम ऐं क्लीं श्रीं ll

वृश्चिक:
तो ना नी नू ने नो या यी यू......
मंत्र-ll ओम ऐं क्लीं सो: ll

धनु:
ये यो भा भी भू धा फा ढा भे......
मंत्र-ll ओम ह्रीं क्लीं सो: ll

मकर:
भो जा जी खी खू खे खो गा ग......
मंत्र-ll ओम ऐं क्लीं श्रीं ll

कुंभ:
गू गे गो सा सी सू से सौ दा......
मंत्र-ll ओम ऐं क्लीं श्रीं ll

मीन:
दी दू थ झ ञ दे दो चा ची.......
मंत्र- llओम ह्रीं क्लीं सो: ll

इन उपायो से प्राप्त अनुभव आप हमसे शेयर करे.



आदेश......